सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   short circuit spark snatched away livelihood of farmers burning 110 acres of standing wheat to ashes Gopalganj

Bihar News: शॉर्ट सर्किट की चिंगारी बनी तबाही, 110 बीघा गेहूं फसल राख; 57 किसानों की सालभर की मेहनत स्वाहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज के डीह जैतपुरा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 57 किसानों की 110 बीघा गेहूं फसल जलकर नष्ट हो गई। तेज हवा से आग फैल गई। प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

short circuit spark snatched away livelihood of farmers burning 110 acres of standing wheat to ashes Gopalganj
खेत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड अंतर्गत डीह जैतपुरा गांव में गुरुवार को कुदरत और सिस्टम की दोहरी मार से किसानों की सालभर की मेहनत चंद घंटों में राख हो गई। गांव के चंवर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और 57 किसानों की करीब 110 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।

Trending Videos

पछुआ हवा ने बढ़ाया कहर
दोपहर में तेज गर्मी के बीच खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने सूखी फसल को तुरंत अपनी चपेट में ले लिया। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई। लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक आसमान में काला धुआं दिखाई देने लगा। अपनी आंखों के सामने फसल जलते देख किसानों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए निजी संसाधनों और फायर ब्रिगेड की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने किया निरीक्षण, मदद का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित किसानों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि प्रशासन इस कठिन समय में उनके साथ है। बीडीओ ने राजस्व कर्मियों को तत्काल नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके।

पढ़ें: पूर्णिया में नाबालिग के अपहरण पर सियासत गरम: पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना, 60 घंटे बाद भी सुराग नहीं

आंसुओं में डूबी मेहनत, मदद की आस
इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। प्रभावित किसानों में गुलाब भगत, राजू कुशवाहा, सुकीम भगत, श्रीराम यादव, प्रयाग भगत, राधेश्याम यादव, सहदेव यादव, लालबिहारी कुशवाहा, बलिराम यादव, बबन यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, अवधेश यादव, उत्तम कुशवाहा, रघुनाथ प्रसाद, परशुराम भगत, जगदीश गोंड, विपिन भगत, लालचंद कुशवाहा, मधूनी भगत, रामाश्रय कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह और जयप्रकाश सिंह समेत कुल 57 किसान शामिल हैं।

एक पीड़ित किसान ने बताया कि बेटी की शादी और बच्चों की पढ़ाई की उम्मीदें इसी फसल पर टिकी थीं, लेकिन अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल पूरे गांव की नजरें प्रशासन की रिपोर्ट और मुआवजे पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed